Responsive Ad

Instagram पर 1 पोस्ट के इतने रुपए चार्ज करती हैं शहनाज गिल? जानिए

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल इन दिनों काफी चर्चा में है। बता दें कि उन्होंने इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर अपनी तक तगड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है। इस्टाग्राम पर उनके 49 लाख फॉलोअर्स हैं। लेकिन आज हम आपको बातएंगे कि शहनाज गिल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के लिए कितना चार्ज करती हैं। 

Shahnaz Gill

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज एक पोस्ट के 5 लाख रुपये लेती हैं, लेकिन इन दिनों उनके एक पोस्ट की फीस 8 लाख रुपये है। वहीं, बड़े ब्रांड्स के एक पोस्ट के लिए 10 लाख रुपये तक फीस चार्ज करती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी यह फीस टीवी के दूसरे एक्टर्स से काफी ज्यादा हैं। 

Shahnaz Gill

शहनाज इंस्टाग्राम के जरिए कमाई करने के मामले में बिग बॉस 13 के रनर अप रहे आसिम रियाज से भी काफी आगे हैं। Hopper HQ की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, भारत में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम से पोस्ट करने के सबसे ज्यादा पैसे लेते हैं। 

Shahnaz Gill

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 43,038,343 फॉलोअर्स हैं और वो एक पोस्ट के लिए 271,000 डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 86 लाख 95 हजार रुपये लेती हैं। वहीं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक पोस्ट के 196000 डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 35 लाख 21 हजार रुपये लेते हैं।  

यह खबर भी पढ़े: दीपिका सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस ने दिल्ली सरकार का किया धन्यवाद



from Entertainment News https://ift.tt/3ecVw4d
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments