JP दत्ता की फिल्म बॉर्डर के 23 साल पूरे, सुनील शेट्टी और अनु मलिक ने किया याद

मुंबई। फिल्मकार जेपी दत्ता की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'बॉर्डर' को 23 साल पुरे हो गए है। फिल्म 'बार्डर' 1997 को रिलीज हुई थी। है। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी,तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा नजर आए थे। फिल्म के 23 साल पूरे होने पर अभिनेता सुनील शेट्टी और संगीतकार अनु मलिक ने इस फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया। जेपी दत्ता की बेटी नीधि दत्ता के ट्वीट पर फिल्म में बीएसएफ कमांडर भैरों सिंह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी ने शनिवार को लिखा-'इस खूबसूरत फिल्म का हिस्सा होने के लिए शुक्रगुजार हूं।'
अनु मलिक ने ट्विटर पर लिखा-'दुनिया भर में आज भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला देशभक्ति गाना 'संदेसे आते हैं' है। जय हिंद जय भारत। जेपी दत्ता साहब को धन्यवाद, जो उन्होंने इतनी शानदार फिल्म बार्डर में मुझे संगीतकार के रूप में चुना। 23 साल और आगे भी। साथ ही हैशटैग 23ईयरऑफबार्डर लगाया।
यह फिल्म 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म के न सिर्फ गाने बल्कि किरदार और कई डायलॉग भी सुपरहिट हुए थे। सोनू निगम द्वारा गाया गया फिल्म का एक गाना 'संदेसे आते हैं' सबसे लोकप्रिय हिंदी गीतों में से एक बन गया। सोनू ने गाना 'संदेसे आते हैं' को बीएसएफ जवान ने कैंटीन में ये गाना गाकर सभी का दिल जीत लिया था। यह गाना आज भी सुना जाता है। जावेद अख्तर ने इस गाने को लिखा था। एक और गाना 'मेरे दुश्मन मेरे भाई' को हरिहरन ने गाया था।
फिल्म 'बार्डर'का निर्माण और लेखन जेपी दत्ता ने किया था। फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई के दौरान हुई वास्तविक जीवन की घटनाओं का रूपांतरण है। 'बार्डर' जेपी दत्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट था। दत्ता ने सितंबर 1995 में फिल्म की पटकथा पर काम करना शुरू कर दिया था और अप्रैल 1996 तक इसे पूरा कर लिया था। फिल्म की शूटिंग ज्यादातर राजस्थान के बीकानेर में हुई थी। कुछ हिस्से जोधपुर में भी फिल्माए गए थे।
यह खबर भी पढ़े: बंगाल: एक दिन में मिले 454 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर हुई 10698
यह खबर भी पढ़े: जयपुर / मेट्रोमोनियल साइट्स पर फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं से पैसे ऐठने वाला गिरफ्तार
from Entertainment News https://ift.tt/3cYKXAd
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments