Responsive Ad

सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड: प्रकाश जावड़ेकर

डेस्क। 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड अभिनेता रजनीकांत को मिलेगा। पुरस्कार वितरण 3 मई को होगा। यह जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है। 

Love horoscope: लवर्स के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का पहला दिन, जानें आज का लव राशिफल

बता दे की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कारों का ऐलान देरी से हुआ है। बीते ही हफ्ते राष्ट्रीय पुरस्कारों की भी घोषणा हुई थी। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा की दुनिया की प्रतिष्ठित सम्मान है। 


हाल ही में नेशनल अवॉर्ड की घोषणा भी हुई है। दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है। प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 'आज इस साल का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड महान नायक रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है। 

रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। इस साल ये सिलेक्शन ज्यूरी ने किया है। इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई जैसे कलाकार शामिल रहे हैं।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3wkvJ3d
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments