दीपिका सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, दीया और बाती हम की एक्ट्रेस ने दिल्ली सरकार का किया धन्यवाद

मुंबई। सीरियल 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने हाल ही में वीडियो शेयर कर दिल्ली सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। उनकी मां को कोरोना हो गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दीपिका की मां को मदद मिल गई है। उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। दीपिका ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
दीपिका ने पोस्ट में लिखा-'मेरे वीडियो और ट्वीट के बाद तुरंत रिस्पॉन्स देने के लिए दिल्ली सरकार और हेल्थ मिनिस्टर का धन्यवाद। आखिरकार मेरी मां को सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट कर लिया गया है। मैं आशा करती हूं कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। दीपिका ने इस पोस्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को भी टैग कर उनका आभार व्यक्त किया है।
हाल ही मैं दीपिका ने मुख्यमंत्री केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए वीडियो शेयर किया था। इसके कैप्शन में लिखा था-'मेरी मां कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। मां और पापा दिल्ली में हैं। टेस्ट लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में हो चुका है और उन्होंने रिपोर्ट नहीं दी है। उन्होंने मेरे पापा को सिर्फ फोटो खींचने की अनुमति दी। उम्मीद है कि संबंधित लोग इसे पढ़ेंगे और मेरी मां को वहां कुछ राहत मिलेगी। हमें आपकी मदद की जरूरत है।' दीपिका ने इसके साथ दिल्ली स्थित अपने घर का पता और पति रोहित गोयल का मोबाइल नंबर साझा किया था
वीडियो में दीपिका सिंह कह रही हैं कि सर मेरी मम्मी की उम्र 59 साल है और वह दिल्ली में हैं, मेरे पापा के साथ। उनकी आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेडी हार्डिंग अस्पताल में उनका टेस्ट हुआ कुछ 4 या 5 दिन पहले। मगर रिपोर्ट उनको अभी तक हाथ में नहीं दी है, सिर्फ पापा को बोला की रिपोर्ट की फोटो खिंचकर ले जाइये। हमारे हाथ में रिपोर्ट नहीं है, तो हम उन्हें किसी अस्पताल में भी नहीं दिखा सकते। मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे रिएक्ट करूं। मेरी मम्मी संयुक्त परिवार में रहती हैं। वह पहाड़गंज में है, वहां 45 लोग एक साथ रहते हैं, मेरी दादी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
वीडियो में दीपिका आगे सरकार से गुहार लगाते हुए कह रही हैं कि कई लोगों का टेस्ट होना बहुत आवश्यक है। वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं कि समझ नहीं आ रहा मम्मी को यह कैसे हुआ है। क्योंकि मम्मी तो घर में ही रहती हैं। सब लोग कह रहे हैं घर पर ही रहें और ख्याल रखें। मैंने जहां भी बात की है, वहां सभी कह रहे हैं कि बेड फुल हैं। सब लोग डरे हुए हैं, इसलिए हमें आपकी मदद की जरूरत है। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही बेड मिलने की समस्या आ रही है।
यह खबर भी पढ़े: बंगाल: एक दिन में मिले 454 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर हुई 10698
यह खबर भी पढ़े: जयपुर / मेट्रोमोनियल साइट्स पर फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं से पैसे ऐठने वाला गिरफ्तार
from Entertainment News https://ift.tt/37tF6Si
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments