Responsive Ad

ब्लैक आउटफिट पहन मोनालिसा ने उड़ाई फैंस की नींद, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे मदहोश

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। अब मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। 

Monalisa

इन फोटोज में मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज साफ नजर आ रहा है। इन फोटोज में वे ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अलग अलग पोज में फोटोशूट करवाया है। 

Monalisa

फोटोज को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा, इवेंट के दिन। जल्दी वापस आओ। मालूम हो कि मोनालिसा इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से खबरें आई थीं कि विक्रांत के साथ शादी से पहले मोनालिसा लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। इन खबरों पर हाल ही में मोनालिसा ने अपना रिएक्शन दिया। 

Monalisa

मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में कहा, 'किस आधार पर ये खबरें आईं कि मैं किसी के साथ लिव इन में थी और वो भी 6 सालों तक। मेरे परिवार को पता है कि मैं विक्रांत से 2008 में फिल्म दूल्हा अलबेला के सेट पर मिली थी और हमने तभी से एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हम तभी से साथ हैं और हमेशा रहेंगे।''

Monalisa

मोनालिसा ने आगे कहा कि ऐसी झूठी खबरें फैलानी बंद करें। मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं कि मुझे विक्रांत जैसा पार्टनर मिला है जो मुझे समझता है। लेकिन अगर किसी कपल में वो स्ट्रॉन्ग बॉन्ड नहीं हुआ तो ऐसी खबरें तो उनके रिश्ते को खराब कर सकती है।

यह खबर भी पढ़े: Instagram पर 1 पोस्ट के इतने रुपए चार्ज करती हैं शहनाज गिल? जानिए



from Entertainment News https://ift.tt/3e0ff6X
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments