करीना ने शेयर किया नो मेकअप लुक, बोलीं- दिन में कम से कम 100 पाउट करती हूं

नई दिल्ली। अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर तस्वीर और पोस्ट साझा करती रहती हैं। बता दें कि करीना के इंस्टाग्राम पर आने के बाद से वह अपने कई तरह के लुक्स शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में करीना ने अपना नो मेकअप लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बैकग्राउंड देख कर लग रहा है कि ये फोटो उन्होंने जिम में वर्कआउट के दौरान क्लिक की है।

इस फोटो में करीना ने कैप्शन में लिखा, "मुझे लगता है कि मेरे होठ सबसे ज्यादा वर्कआउट करते हैं। मुझे लगता है कि मैं एक दिन में कम से कम 100 पाउट तो करती ही हूं।"

करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आयेंगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण स्थगित है।
यह खबर भी पढ़े: ब्लैक आउटफिट पहन मोनालिसा ने उड़ाई फैंस की नींद, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे मदहोश
from Entertainment News https://ift.tt/30LqsVj
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments