Responsive Ad

बाहुबली फेम राम्या कृष्णनन की कार से जब्त की गई 104 शराब की बोतलें, ड्राइवर गिरफ्तार

नई दिल्ली। बाहुबली फेम राम्या कृष्णनन की कार से चेन्नई पुलिस ने 100 से अधिक शराब की बोतल जब्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम्या की कार में शराब की बोतल का बड़ा जखीरा पुलिस के हाथ लगा है, जिसके बाद एक्ट्रेस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

Ramya Krishnan

राम्या कृष्णनन के साथ इस दौरान उनकी बहन विनया कृष्णनन भी मौजूद थीं। राम्या कृष्णनन अपनी बहन और ड्राइवर के साथ ममलापुरम से चेन्नई जा रही थीं, इसी दौरान चेन्नई पुलिस ने चेकपोस्ट पर उनकी कार को रोका और उनकी गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें 104 बोतल शराब की मिलने के बाद एक्ट्रेस को और उनके ड्राइवर को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया था। 

Ramya Krishnan

ड्राइवर को पुलिस कनाथुर पुलिस स्टेशन ले गई, जहां बाद में उसे जमानत मिल गई। खबरों के मुताबिक राम्या ने खुद अपने ड्राइवर को हिरासत से बाहर निकालवाया है। पुलिस ने सामान्य जांच-प्रक्रिया के तहत एक्ट्रेस को और उनके ड्राइवर को हिरासत में लिया था। हालांकि, मामले पर अभी तक एक्ट्रेस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

Ramya Krishnan

बता दें, लॉकडाउन के कारण यूं तो तमिलनाडू के सभी जिलों में शराब की दुकानें खोल दी गई हैं, हालांकि, चेन्नई में अभी तक दुकानों को बंद रखा गया है, जिसके कारण लोग दूसरे जिलों में जाकर शराब खरीद रहे हैं।  

यह खबर भी पढ़े: अमिताभ बच्‍चन ने परिवार के साथ बैठकर घर पर ही देखी 'गुलाबो सिताबो', बोले- अद्भुत है ये फीलिंग



from Entertainment News https://ift.tt/2XZlkLt
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments