जल्द ही शुरू होगा बिग बॉस का 14वां सीजन, सलमान खान अपने फार्म हाउस से रिलीज करेंगे प्रोमो

नई दिल्ली। टेलीविजन का सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। खबर हैं कि कोरोनावायरस की वजह से अब फैन्स को बिग बॉस के 14वें सीजन के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा और यह पहले बाकी सीजन के मुकाबले अब थोड़ा लेट प्रसारित होगा।

वहीं, स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के 14वें सीजन में मेकर्स सोशल डिस्टेंसिंग के कॉन्सेप्ट को भी शामिल करने की सोच रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस में क्रू और कॉन्टेस्टेंट को मिलाकर करीब 300 लोगों की जरूरत पड़ती है। इसमें पीसीआर, टेक्निशियन और एडिटर्स की टीम भी शामिल होती है। इस कारण यह मेकर्स के लिए काफी चैलेंजिंग होने वाला है और यही सब कुछ सोचकर उन्होंने शो के लिए तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी हैं।

इसी बीच एक सोर्स ने खुलासा किया है कि जल्द ही सलमान खान बिग बॉस 14 का प्रोमो वीडियो शूट करेंगे और यह सीजन जून में ही एनाउंस किया जायेगा। हालांकि, इसे लॉकडाउन के कारण पोस्टपोन किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़े: बाहुबली फेम राम्या कृष्णनन की कार से जब्त की गई 104 शराब की बोतलें, ड्राइवर गिरफ्तार
from Entertainment News https://ift.tt/2C8FV7D
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments