अमिताभ बच्चन ने परिवार के साथ बैठकर घर पर ही देखी गुलाबो सिताबो, बोले- अद्भुत है ये फीलिंग

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की बढ़िया प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है। फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार है और इस फिल्म को रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की कहानी एक मकान मालिक और किराएदार के बीच चलने वाले खींचतान पर आधारित है। फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग लखनऊ में हुई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक खानदानी नवाब बने हैं, जिनकी हवेली में आयुष्मान किराएदार के रूप में रहने आते हैं। फिल्म की कहानी स्थानीय हास्य से भरी है, जिसमें आम आदमी के दिन-प्रतिदिन के संघर्ष को दिखाया गया है।

अब अमिताभ बच्चन ने भी ब्लॉग के जरिए फैन्स के लिए बीच खास मैसेज शेयर किया है। अमिताभ ने बताया है कि उन्होंने पहली बार अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर घर पर ही फिल्म देखी है। उन्होंने इसी खुशी को जाहिर करते हुए ब्लॉग में लिखते हैं- कितना अच्छा अनुभव है, अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर फिल्म देखना। मेरे साथ तो पहली बार ऐसा हो रहा है। एक फिल्म का घर में ही रिलीज होना वो भी परिवार के बीच, अद्भुत है ये फीलिंग।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में गुलाबो सिताबो को मिल रहे प्यार के लिए शु्क्रिया भी कहा है। एक्टर ने गुलाबो सिताबो को मिल रहे बढ़िया फीडबैक पर खुशी जाहिर की है। वो कहते हैं कि काफी अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
यह खबर भी पढ़े: करीना ने शेयर किया नो मेकअप लुक, बोलीं- दिन में कम से कम 100 पाउट करती हूं
from Entertainment News https://ift.tt/3e1JeLE
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments