Responsive Ad

Coronavirus: 28 करोड़ रुपये दान देने के बाद अक्षय ने एक बार फिर दिखाई दरियादिली

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ और बीएमसी को 3 करोड़ रुपये दान देने के बाद अब मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार ने पुलिस वालों की मदद के लिए 2 करोड़ दिये हैं। अक्षय के इस कार्य के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने उनका आभार भी जताया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट कर लिखा-'अक्षय कुमार को मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए 2 करोड़ रुपये का सहयोग करने के लिए मुंबई पुलिस की तरफ से धन्यवाद। आपका यह सहयोग उन लोगों की जिंदगी की रक्षा करने में मदद करेगा, जो इस शहर की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं- मुंबई पुलिस के पुरुष और महिला साथी!'

वहीं अक्षय कुमार ने भी मुंबई पुलिस कमश्नर के इस ट्वीट का जवाब दिया  है। उन्होंने इस संकट के दौर में कानून व्यवस्था बनाये रखने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताया है। इसके साथ ही अक्षय ने हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे को श्रद्धांजलि दी है, जो इस संकट के दौरान काम करते हुए कोरोना से संक्रमित हो गए थे और अपनी जान की बाजी हार गए। अक्षय ने ट्वीट कर लिखा-'मैं मुंबई पुलिस को सलाम करता हूं। हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे ने अपना जीवन कोरोना से लड़ने में लगा दिया। मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, उम्मीद है आप अपना करेंगे। ये मत भूलिए कि हम सब अगर सुरक्षित और जिंदा हैं तो सिर्फ इनकी वजह से...।'

अभिनेता के इस काम की हर कोई सराहना कर रहा है। कोरोना वायरस भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। भारत में अभी तक 29000 के करीब कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, वहीं 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज को स्थगित कर दी है। यह फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। रोहित शेट्टी द्वारा  निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार डीसीपी ‘वीर सूर्यवंशी’ की  भूमिका में नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़े: Coronavirus Live Update Karnataka: 8 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 520

यह खबर भी पढ़े: एक्सिस बैंक ने मैक्‍स लाइफ इंश्‍योरेंस में हासिल की 29 फीसदी हिस्सेदारी

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/35gwSM0
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments