Responsive Ad

Lockdown में बहन रिया को मिस कर रही हैं सोनम कपूर, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, लिखा-बहन बहन

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों दिल्ली में अपने पति आनंद आहूजा के साथ हैं। लॉकडाउन के दौरान वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह हर रोज सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सोनम कपूर लॉकडाउन के बीच अपने परिवार को काफी याद कर रही हैं और वह लगातार सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब उन्हें अपनी बहन रिया कपूर की याद आ रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने बहन रिया कपूर के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर बहन रिया कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा-'बहन बहन।'

इस तस्वीर पर उनकी मां सुनिता कपूर ने दिल वाला ढेर सारा इमोजी शेयर किया है। दोनों बहनों के बीच बेहतरीन बांडिंग देखने को मिलती है। दोनों बहनों को अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते देखा जाता है। दोनों बहनों का अपना एक फैशन ब्रैंड रीसन भी है। लॉकडाउन में सोनम घर में खाना बनाकर तो कभी किताबें पढ़कर अपना टाइम पास कर रही है।

सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में दलकीर सलमान के साथ देखा गया था। वहीं स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'आयशा' से की थी। उसके बाद उन्होंने सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'खूबसूरत' और 'वीरे दी वेडिंग' भी बनाई है। रिया कपूर काफी समय से करण बूलानी को डेट कर रही हैं।

यह खबर भी पढ़े: फिर सड़क किनारे बिखरे मिले नोट, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस ने नोटों को जांच के लिए भेजा

यह खबर भी पढ़े: Coronavirus Live Update India: कोरोना के मामले 30 हजार के करीब, 7027 हुए स्वस्थ, 937 लोगों की मौत

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/2SjhvgH
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments