Responsive Ad

जानिए, बरेली की पूर्णिमा शर्मा कैसे बन गई आयुष्मान खुराना की हीरोइन

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' OTT पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूर्णिमा शर्मा ने डेब्यू किया है। उत्तर प्रदेश की इस लड़की का कैसे मिली ये फिल्म, चलिए जानते हैं... 

Ayushman Khurana

बता दें कि उत्तर प्रदेश के शहर बरेली के एक मध्यम वर्गीय परिवार की इस लड़की ने बचपन से ही अभिनेत्री बनने का सपना देखा। पूर्णिमा ने रंगमंच का सहारा लिया और वो खंडेलवाल कॉलेज से बी ऐड करते करते रंगमच से जुड़ीं। यहां पर नाटकों में काम करते-करते उन्हें 2018 में लखनऊ के भारतेन्दु नाटक अकादमी में एडमिशन मिल गया। यहीं पर उन्हें गुलाबो सिताबो के ऑडिशन में जाने का मौका मिला।  

Purnima Sharma

करीब 100 लड़कियों के ऑडिशंस के बीच कास्टिंग डायरेक्टर मोहम्मद सैफ ने उन्हें चुना। इसके बाद फिल्म के मुख्या कास्टिंग डायरेक्टर जोगी मलंग को भी उनका ऑडिशन अच्छा लगा। उसके बाद फिल्म की बाकी टीम ने ऑडिशन को अप्रूव किया और इस तरह पूर्णिमा बन गई 'गुलाबो सिताबो' की फौजिया। 

Purnima Sharma

पूर्णिमा अपना कोर्स कर ही रही थी और उन्हें ये फिल्म मिल गई। चूंकि फिल्म की शूटिंग लखनऊ में ही थी इसलिए पढ़ाई के साथ पूर्णिमा की शूटिंग भी हो गई। अब जब फिल्म रिलीज हुई है उनका भारतेन्दु अकादमी से कोर्स भी खत्म हो गया है। फिल्म में पूर्णिमा के ज्यादा सीन्स नहीं हैं। लेकिन आयुष्मान के साथ जितने भी सीन्स में वो दिखी हैं, वो काफी मजेदार हैं।  

Ayushman Khurana

लखनऊ की एक तेज-तर्रार मुस्लिम लड़की का किरदार पूर्णिमा ने बखूबी निभाया है। उनका फिल्म का एक डायलाग 'हमें पता नहीं था कि इतने गरीब हैं आप' सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है और उस पर ढेरों मीम भी बन रहे हैं।  पूर्णिमा के होम टाउन बरेली और लखनऊ में उन्हें फिल्म की रिलीज के बाद काफी सराहना मिल रही है। 

यह खबर भी पढ़े: मिट्टी में जमकर धूल उड़ाते नजर आईं जेनेलिया डिसूजा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल



from Entertainment News https://ift.tt/3cT7SN7
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments