Responsive Ad

अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज ब्रीद: इन द शैडोज का फर्स्ट लुक जारी, 10 जुलाई को होगी रिलीज

नई दिल्ली। अभिनेता अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज 'ब्रीद: इन द शैडोज' से डिजिटल डेब्यू करने की तैयारी में हैं। यह वेब सीरीज 10 जुलाई, 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज के लिए तैयार है। इस सीरीज में अभिषेक बच्चन के अलावा अमित साध, नित्या मेनन और सैयामी खेर अहम भूमिका में हैं। निर्माताओं ने इस वेब सीरीज का फर्स्ट लुक शुक्रवार को जारी कर दिया है।

Abhishek

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इस वेब सीरीज का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा-'वो परछाइयों में रहती है, उसे ढूंढने का इंतजार है। ये रहा 'ब्रीद: इन द शैडोज' का पहला लुक। यह वेब सीरीज 10 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।'

इस सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर काफी रहस्यमयी प्रतीत हो रहा है। इसके फर्स्ट लुक में एक मास्क नजर आ रहा है,जो कई टुकड़ों में बंटा हुआ है और उसके बीच में एक लड़की भी दिखाई दे रही है। यह वेब सीरीज साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर पर आधारित है। यह वेब सीरीज अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित है।

Abhishek

यह वेब सीरीज साल 2018 में आई में आर माधवन और अमित साध स्टारर की वेब सीरीज 'ब्रीद' का सीक्वल है। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस बार आर माधवन की जगह अभिषेक बच्चन इस सीरीज में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन अभिनीत इस वेब सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं। इस बार इस सीरीज की कहानी पहले से भी ज्यादा दिलचस्प और रहस्य्मयी होगी। मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'ब्रीद: इन द शैडोज' 10 जुलाई को दुनियाभर में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़े: जानिए, बरेली की पूर्णिमा शर्मा कैसे बन गई आयुष्मान खुराना की हीरोइन



from Entertainment News https://ift.tt/30GXdmj
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments