Responsive Ad

रणवीर सिंह ने साझा किया कपिल देव और मदन लाल का एक अनोखा किस्सा

मुंबई। हाल ही में फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हुआ था जोकि दर्शकों को काफी पसंद आया।  83 में कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने 1983 के वर्ल्ड कप के दौरान के भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और पूर्व भारतीय गेंदबाज मदनलाल का एक रोचक किस्सा साझा किया है।

रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म 83 से एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा कि, "मदीपा की बदले की कहानी"।

यह खबर भी पढ़ें: जयमाला में दुल्हन की बहनों की ये डिमांड पूरी नहीं कर सका दूल्हा, बेरंग लौटी बारात

इस साझा किए गए वीडियो में कपिल देव मदनलाल का वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच का किस्सा सुना रहें, जहां पर मदनलाल विवियन रिचर्ड्स के खिलाफ एक ओवर और करना चाहते हैं लेकिन कपिल असमंजस में हैं कि ओवर दे या न दे। इसी किस्से का फिल्म 83 से एक वीडियो भी हैं जिसमे यह दृश्य दिखाया गया है। इस दृश्य में रणवीर कपिल देव बने है और हार्डी संधू मदनलाल।

बता दें कि, फिल्म 83 क्रिकेट विश्वकप 1983 में भारतीय टीम की विश्वकप जीतने की कहानी पर आधारित हैं। यह फिल्म अगले महीने 24 दिसंबर 2021 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को कबीर खान द्वारा निर्देशित किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: आखिर सुहागरात के दिन फूलों से ही क्यों सजाया जाता है दूल्हा दुल्हन का बेडरूम? जानिए वजह...

वर्कफ्रंट की बात करे तो रणवीर आखिरी बार फिल्म सूर्यवंशी में नजर आए थे। वे एक बार फिर से रोहित शेट्टी के साथ एक कॉमेडी फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे। 83 के अलावा रणवीर आलिया के साथ करण जौहर द्वारा निर्देशित  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे।

जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3EWcild
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments