एक बार फिर बड़ी कंगना की मुश्किलें, गीतकार जावेद अख्तर मानहानि मामले में एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने भेजा समन

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। हाल ही में कंगना ने अपने ट्वीटर हैंडल से वेब सीरिज तांडव के मेकर्स के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद बाद उनका ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन अब उनके ट्विटर अकाउंट से यह अस्थायी प्रतिबंध हटा लिया गया है।
प्रतिबंध हटने के बाद कंगना ने ट्विटर के एससीओ जैक डोर्सी को आड़े हाथों लिया है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा-'लाइब्रस ने अपने चाचा जेक को पुकारा और मेरे खाते को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया। वे मुझे धमकी दे रहे हैं... मेरा अकाउंट/ मेरी वर्चुअल पहचान कभी भी देश के लिए शहीद हो सकती है, मगर मेरा रिलोडेड देशभक्त वर्जन मेरी फिल्मों के माध्यम से फिर से दिखाई देगा। तुम्हारा जीना दुश्वार करके रहूंगी।'कंगना का यह ट्वीट चर्चा में है और फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को गुरुवार को समन जारी कर शुक्रवार (22 जनवरी) को पूछताछ के लिए उपस्थित रहने को कहा है। यह समन; गीतकार जावेद अख्तर मानहानि मामले में कोर्ट के निर्देश पर जारी किया गया है।
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने ट्विट कर बालीवुड में नेपोटिज्म का आरोप लगाया था। उस समय कंगना ने जावेद अख्तर और महेश भट्ट पर भी आरोप लगाए थे। इसको लेकर जावेद अख्तर ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में कंगना के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मुंबई पुलिस को इस मामले की छानबीन करने का आदेश दिया है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को कंगना को समन जारी किया है।
यह खबर भी पढ़े: 29 जनवरी को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी सत्य साईं बाबा की बायोपिक
from Entertainment News https://ift.tt/3bZi9uk
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments