Responsive Ad

सोहा और कुणाल खेमू की बेटी इनाया के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हुई वायरल

मुंबई। सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने बुद्धवार को अपनी नन्ही सी प्रिसेंस इनाया का चौथा बर्थडे बहुत ही शानदार तरह से सेलिब्रेट किया। इनाया की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर खान अपने दोनों बेटे तैमूर और जेह के साथ पहुंची। वहीं सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी इस पार्टी में शरीक़ हुए।

साथ ही एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी अपनी बेटी के साथ बर्थडे पार्टी में नजर आयीं। इनके अलावा सोहा के और भी कुछ क्लोज फ्रेंड इनाया की बर्थडे पार्टी में शामिल हुएं। अब सोशल मीडिया पर इनाया के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: साल में एक दिन खुलता है शमशान घाट पर बना कंकाली मंदिर, जानिए इसकी अनोखी कहानी

बता दें कि इनाया के जन्मदिन पर यूनिकॉर्न लैंड थीम की पार्टी रखी गई थी। घर को पिंक, ब्लू, यलो और ग्रीन कलर के गुब्बारों से सजाया गया था। वहीं बर्थडे गर्ल इनाया ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी थी। पिंक कलर की फ्रॉक पहने इनाया किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रहीं थी। 

इनाया के जन्मदिन की तस्वीरों के साथ ही तैमूर और इब्राहिम की भी एक फोटो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रहीं हैं। दरअसल उस फोटो में इब्राहिम और तैमूर नजर आ रहें हैं और दोनों ने मैचिंग टैटू बनवाया हुआ है। 

यह खबर भी पढ़ें: मनुष्य की म्रत्यु के बाद फिर से होगा उसका पुनर्जन्म, जानिए नारद पुराण का अद्भुत रहस्य

इब्राहिम खान ने इस फोटो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, "इकलौता शख्स जिसके साथ मैं मैचिंग टैटू बनवा सकता हूं।" इब्राहिम और तैमूर की यह बॉन्डिंग लोगों को काफी पसंद आ रहीं हैं। वहीं करीना कपूर ने भी इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर किया है। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/39Qpieh
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments