Responsive Ad

प्रभास और पूजा हेगड़े की आगामी फिल्म राधे श्याम का नया पोस्टर हुआ जारी

मुंबई। साउथ और पैन इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास और चर्चित अभिनेत्री पूजा हेगड़े की आगामी फिल्म राधे श्याम का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। नया पोस्टर दर्शको को काफी पसंद आ रहा हैं।

फिल्म के निर्देशक राधा कृष्णा कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राधे श्याम का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, फिल्म राधे श्याम का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। शेयर किए गए इस नए पोस्टर में प्रभास पूजा के साथ पियानो के पास खड़े हुए हैं। प्रभास  ब्लैक कलर का टक्सीडो पहने हुए और पूजा ब्लू कलर का गाउन पहनी हुई जिसमे मोर के पंख लगे हुए हैं। दोनो ही अभिनेता इस नए पोस्टर में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: साल में एक दिन खुलता है शमशान घाट पर बना कंकाली मंदिर, जानिए इसकी अनोखी कहानी

बता दें कि यह फिल्म राधा कृष्णा कुमार द्वारा निर्देशित की जा रही हैं।फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार, वमशी, प्रमोद और प्रसीधा उपपलपत्ति कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास और पूजा मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म कहानी एक लव स्टोरी है। यह फिल्म अगले साल 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

पूजा आखिरी बार फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आई थीं। वे राधे श्याम के अलावा  सर्कस और बीस्ट जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वही दूसरी ओर प्रभास आखिरी बार फिल्म साहो में नजर आए थे। राधे श्याम के अलावा वे बड़े बजेट्स की फिल्में सालार और आदिपुरुष में भी नजर आएंगे।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/39Re1uc
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments