Responsive Ad

अर्जुन बिजलानी ने अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट की 'खतरों के खिलाड़ी 11' की जीत

मुंबई। हाल ही में स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 11 को  टीवी ऐक्टर अर्जुन बिजलानी ने जीत लिया है। अर्जुन बिजलानी ने टीवी ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है।

अब इस जीत की  खुशी अर्जुन ने अपनी पत्नी नेहा स्वामी और मौसी दीप्ति भटनागर के साथ सेलिब्रेट की है। सेलिब्रेशन के दौरान न्यूज हेल्पलाइन से बातचीत करते हुए अर्जुन, नेहा और दीप्ति ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' की जीत पर अपने विचार रखे।

यह खबर भी पढ़ें: महिलाओं को पीरियड्स के समय भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम

अर्जुन की मौसी दीप्ति ने उनकी 'खतरों के खिलाड़ी 11' के जीत पर बधाई देते हुए कहा कि, जब मैंने अर्जुन को वो खतरनाक स्टंट्स परफॉर्म करते देखे तो मैंने सोचा कि कैसे इन्होंने ये स्टंट किए होंगे। मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है कि अर्जुन इस प्रकार स्टंट किए। और मुझे इसीलिए लगता हैं कि इनको काफी बड़ी चीज़े करना चाहिए।

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन ने कहा कि, मैं अपनी मौसी को धन्यवाद देना चाहूंगा जो मुझ पर इतना विश्वास करती है। और मैं अपने दर्शको का भी धन्यवाद करना चाहूंगा जिस वजह से में इतना कठिन शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' को जीत पाया।

यह खबर भी पढ़ें: मनुष्य की म्रत्यु के बाद फिर से होगा उसका पुनर्जन्म, जानिए नारद पुराण का अद्भुत रहस्य

बिग बॉस 15 में जानें के सवाल पर अर्जुन ने कहा कि, अभी मैं उस शो में भाग नही ले रहा हूं। मैं इस समय सिर्फ 'खतरों के खिलाड़ी 11' की खुशी मना रहा हूं।

उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे जल्द ही एक वेब सीरीज में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3AVPrEu
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments