हिमेश रेशमिया के म्यूजिक एल्बम के दूसरे गाने ने लोगों को दिलाई पुराने दिनों की याद
मुंबई। हिमेश रेशमिया अपनी बेहतरीन आवाज के लिए जाने जाते हैं। हालांकि एक समय था जब उनकी आवाज का लोग मजाक भी उड़ाते थे, लेकिन आज के समय में उनकी आवाज ही लोगों को काफी पसंद आती है। काफी लंबे समय बाद उन्होंने अपने तीसरे म्यूजिक एल्बम की अनाउंसमेंट की थी, जिसका नाम 'सुरूर 2021' है।
11 जून को 'सुरूर 2021' का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था, जो सुपरहिट हुआ था। और अब आज हिमेश ने इसका दूसरा लव सॉन्ग "तेरे प्यार में" रिलीज कर दिया है। 'सुरूर 2021' का यह गाना सुनकर लोग पुराने दिनों को याद कर रहे हैं जब हिमेश के गाने काफी फेमस हुआ करते थे।
यह खबर भी पढ़ें: महिलाएं अपने पतियों को उनके नाम से क्यों नहीं पुकारती? जानिए वजह
तेरे प्यार में गाने के रिलीज होने की जानकारी सिंगर हिमेश ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा, "ब्लॉकबस्टर टाइटल ट्रैक के बाद सुरूर 2021 का दूसरा ट्रैक यहाँ है। इसे अपना प्यार दीजिए।"
गान को हिमेश रेशमिया और शिवांगी वर्मा पर फिल्माया गया है। हिमेश द्वारा गाएं गए इस गाने को जबरजस्त रिस्पांस मिल रहा है। बता दें लिरिक्स लिखने के साथ ही इस गाने का म्यूजिक भी हिमेश ने ही कंपोज किया है। काफी लंबे समय बाद एक बार फिर से हिमेश का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: सावन में दिख जाए नीलकंठ पक्षी तो खुल जाएगी आपकी बंद किस्मत
'तेरे प्यार में' रोमांटिक सॉन्ग को आप हिमेश रेशमिय मेलॉडीज के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
चेक आउट द सॉन्ग
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3mduS1Q
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments