नीतू कपूर के बर्थडे पार्टी में इकट्ठा हुआ कपूर परिवार, आलिया भट्ट भी आईं नजर
मुंबई। दिग्गज फिल्म अभिनेत्री नीतू कपूर आज 63 साल की हो गई हैं और इस खास दिन पर उनके तमाम चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं नीतू कपूर ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले यानी बुधवार की रात अपने पूरे परिवार के साथ अपने जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान अभिनेत्री आलिया भट्ट भी अपनी बहन और माँ के साथ मौजूद थी।
नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में कुछ तस्वीरें उनकी बेटी रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा भी की है।इनमें से एक ग्रुप तस्वीर भी है। जिसके ऊपर उन्होने हार्ट इमोजी बनाते हुए फैमिली लिखा है। तस्वीर में नीतू कपूर, रिद्धिमा, रणबीर, भरत साहनी, आलिया भट्ट, रणधीर कपूर, बबीता, करिश्मा-करीना, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, आदर और अनीसा जैन, कुणाल कपूर नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हो रही है। नीतू कपूर को उनके तमाम चाहनेवाले सोशल मीडिया के जरिये उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं ट्विटर पर आज नीतू कपूर ट्रेंड भी कर रहा है। नीतू कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र से की थी और बतौर बाल कलाकार वह कई फिल्मों में नजर आई।
यह खबर भी पढ़ें: राजस्थान के इस मंदिर में लोगों को दिया जाता है चूहों का झूठा प्रसाद
इन फिल्मों के नाम सूरज, दस लाख, वारिस, पवित्र पापी और घर घर की कहानी हैं। 15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने 'रिक्शावाला' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। नीतू कपूर ने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में थी। वह अब भी फिल्म जगत में सक्रिय हैं और जल्द ही राज मेहता निर्देशित फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आयेंगी।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3AERywH
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments