Responsive Ad

फिल्ममेकर नितेश-अश्विनी टेनिस प्लेयर्स लिएंडर पेस और महेश भूपति की जर्नी को करेंगे डायरेक्ट

मुंबई। बॉलीवुड में मसाला फिल्मों के साथ-साथ कई ऐसे डायरेक्टर्स भी है जो रिएलिटी बेस्ड कंटेंट को लोगों के सामने पेश करते हैं। वहीं बॉयोपिक फिल्म और स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों का चलन इस वक्त ज्यादा है। बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी भी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों को बना चुके हैं। ऐसे में अब अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी दोनों देते दिखे।
 
 नितेश और आश्विनी टेनिस प्लेयर की जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति की जर्नी पर फिल्म बनाने जा रहे है। आज फिल्म बनाने की जानकारी दी गई। वहीं अब तक फिल्म के टाइटल के बारे में नहीं बताया गया। फिल्म के स्टार-कास्ट की जानकारी भी नहीं दी गई है। फिल्म को जी 5 पर रिलीज किया जाना हैं। हसबैंड-वाइफ की यह डायरेक्टर जोड़ी अपने प्रोडक्शन हाउस 'अर्थ एंड स्कॉय' के जरिए ही फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रही हैं। 
 
बता दें कि, टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं। वही उन्होंने ओलंपिक में जीत हासिल करते हुए भारत का गौरव बढ़ाया है। महेश भूपति अब रिटायर्ड प्रोफेशनल टेंइस प्लेयर है। अपने टेनिस करियर में महेश ने कई एशियन गेम्स, ग्रैंड स्लैम और कॉमनवेल्थ गेम्स जीत कर बेहतरीन रिकॉर्ड्स बनाए। वहीं खास बात यह हैं कि दोनों प्लेयर्स ने साथ मिलकर तीन डब्लस का खिताब अपने नाम किया। दोनों की जोड़ी सभी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली युगल जोड़ी बनी। इसके साथ ही दोनों की जोड़ी कई बार चर्चित रही है और ओलंपिक में भी दोनों की जोड़ी को साथ देखा जा रहा है।
 
दोनों प्लेयर्स की इसी कहानी और अचीवमेंट्स को अब फिल्मों के जरिए दिखाया जाएगा। आज फिल्म के अनाउंसमेंट की खुशी जाहिर करते हुए। डायरेक्टर्स और प्लेयर्स ने अपनी साझा तस्वीरों को शेयर किया। जिसमे नितेश, अश्विनी, लिएंडर पेस और महेश भूपति नजर आए।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2TMM8iC
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments