Responsive Ad

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी पर टूटा दुखों का पहाड़, बर्थडे के दिन हुआ दादा का निधन

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने बीते दिन अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। लेकिन उन्होंने अपने जन्मदिन के ही दिन अपने बेहद करीबी को खो दिया। जिससे वो बहुत दुखी हैं। इस बात की जानकारी खुद शिवांगी ने अपने फैंस को दी है। दरअसल अपने जन्मदिन के दिन शिवांगी बहुत खुश थीं। उन्हें अपने परिवार से सरप्राइज मिला था जिसका वीडियो भी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा किया था। 

Shivangi Joshi

Shivangi Joshi

शिवांगी अपने जन्मदिन के दिन अपने फैंस के साथ लाइव के जरिए जुड़ने भी वाली थीं। लेकिन उन्होंने फैंस को बताया था कि कुछ निजी कारणों की वजह से वो लाइव नहीं आ सकेंगी। जिसके लिए शिवांगी ने फैंस से माफी मांगते हुए लिखा था, 'मुझे समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया।' वहीं अब शिवांगी ने बताया कि जन्मदिन के ही दिन उनके दादाजी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद शिवांगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। 

Shivangi Joshi

Shivangi Joshi

शिवांगी ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर लिखा, 'दुर्भाग्यवश कल ही मैंने अपने दादाजी को खो दिया है। भगवान करे कि वे इस वक्त मुस्कुरा रहे हों और ऊपर से हमारी ओर देख रहे हों।' बता दें कि शिवांगी ने टेलीविजन धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान बनाई। इस सीरियल में शिवांगी नायरा की भूमिका निभा रही हैं। शिवांगी की फैन फॉलोइंग भी काफी है। 

यह खबर भी पढ़े: स्टूडेंट ने अभिनेता सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार, कहा- मेरी मां बहुत बीमार है, प्लीज़ मेरी मदद कीजिए



from Entertainment News https://ift.tt/2ZoDYNJ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments