Responsive Ad

संगीतकार बप्पी लहरी भी हुए कोरोना पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती

नई दिल्ली। मुंबई में कोरोना वायरस की जैसे बाढ़ ही आ गयी हैं। पिछले दिनों  रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, आमिर खान के बाद अब बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उनको इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की है। 

बप्पी लहरी के कोरोना पॉजिटिव होने के खबर के बाद लगातार उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इस खबर के बाद बप्पी दा के परिवार ने सभी से अनुरोध किया है कि जो भी हाल के दिनों में उनसे संपर्क में आया हो वह एतियातन अपना टेस्ट एक बार जरूर करा लें। 

वहीं, बप्पी लहरी की बेटी रेमा लहरी बंसल ने बताया कि बप्पी दा ने लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन किया और हर तरह की सावधानी बरती लेकिन इसके बावजूद वो कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें कोरोना के कुछ लक्षण महसूस हुए, जिसके बाद उनके कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखने का फैसला पूरे परिवार ने लिया है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यह खबर भी पढ़े: इस मंदिर में लोग बेटे की नहीं बल्कि बेटी पैदा होने की मांगने आते हैं मन्नत

रेमा लहरी ने कहा कि वह जल्द घर वापस लौट आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बप्पी दा के चाहने वालों का शुक्रिया करते हुए कहा कि उनके लिए दुआं करने का आप सभी का धन्यवाद। 

बता दें कि हाल ही में 17 मार्च को बप्पी लाहरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें खुलासा किया गया था कि उन्होंने COVID-19 वैक्सीन के लिए पूर्व-पंजीकृत किया था। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों से भी आग्रह कियाऔर 45-59 के बीच की आयु वाले लोगों को भी ऐसा करने के लिए कहा था। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3cCmwvt
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments