Responsive Ad

सना खान को पति अनस ने बुर्ज खलीफा पर कराया रॉयल नाश्ता, तस्वीरें आई सामने

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस सना खान के पति अनस ने उन्हें शानदार सरप्राइज दिया है। जिसकी तस्वीरें सना खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सना खान पति अनस के साथ बुर्ज खलीफा पर रॉयल नाश्ता एन्जॉय कर रही हैं।  

सना खान ने कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में वह काला बुर्का पहने नजर आ रही हैं। साथ ही उनके पति सफेद पठानी कुर्ते में दिख रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सना खान ने लिखा, 'जब आपके पति बुर्ज खलीफा के टॉप पर आपको नाश्ता कराते हैं और सरप्राइज देते हैं। वो गोल्ड प्लेटेड कॉफी।' 

यह खबर भी पढ़े: अगर आप भी चमच्च से खाते हैं खाना तो हो जाइये सावधान, आज ही शुरू करें हाथों से खाना...

सना खान ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें सजी हुई कई प्लेट्स देख सकते है। हर प्लेट में खाने की अलग-अलग चीजें नजर आ रही हैं। इसी में उन्होंने कॉफी की तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें गोल्ड फॉइल की एक लेयर नजर आ रही है। इसके साथ ही खाने में ऑमलेट, ब्राउनीज और कई तरह के केक भी नजर आ रहे हैं।  

बता दें कि सना खान इन दिनों पति अनस के साथ दुबई में हैं। सना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2R03KpD
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments