Responsive Ad

VIDEO: राज कुंद्रा ने खोले बेडरूम के सीक्रेट, शर्म से लाल हो गई शिल्पा शेट्टी

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत जोड़ियों में से एक शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी है। अक्सर दोनों अपनी क्यूट बॉन्डिंग से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी यह कपल काफी एक्टिव रहता है और अक्सर अपने मजेदार वीडियोज और मीम्स से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं।  

वैलेंटाइन डे के मौके पर भी राज कुंद्रा ने कुछ ऐसा किया है। लेकिन, इस बार राज कुंद्रा ने कुछ ऐसा किया है, जिससे शिल्पा शेट्टी शर्म से लाल हो गई हैं। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें राज कुंद्रा बात करते हुए अपना बेडरुम सीक्रेट रिवील करते नजर आ रहे हैं।  

दरअसल, वैलेंटाइन डे के मौके पर इस पावर कपल ने यॉर ड्रीम स्टोरी शेयर करने का एक कॉन्टेस्ट रखा था। यह वीडियो उसी कॉन्टेस्ट का प्रमोशनल वीडियो है। जिसमें राज कुंद्रा अपने बेडरूम सीक्रेट की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी से पूछते कि तुम्हारा फेवरेट जॉनर कौन सा है। इस पर शिल्पा शेट्टी कुछ नहीं कहतीं। जिस पर राज कुंद्रा खुद ही गैस करते हुए कहते हैं- 'फिफ्टी शेड्स ऑप ग्रे' यह सुनते ही शिल्पा शेट्टी शर्मा जाती हैं और जोरों से हंसने लगती हैं। यही नहीं, खुद राज कुंद्रा भी यह कहने के बाद हंसने लगते हैं और कहते हैं- सॉरी यह हमारा बेडरूम सीक्रेट है। 


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2NqbWh5
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments