Responsive Ad

Bigg Boss 14: घर से बेघर हुई देवोलीना भट्टाचार्जी, एलिमिनेशन से सेफ हुए निक्की और राखी

नई दिल्ली। टीवी शो 'बिग बॉस 14' का जल्द ही फिनाले होने वाला है। बीते दिनों अभिनव शुक्ला के एविक्शन ने सबको हैरानी में डाल दिया था और अब शो से देवोलीना भट्टाचार्जी बाहर निकल चुकी हैं। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने शो में एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर एंट्री ली थी। अब जब देवोलीना बिग बॉस 14 हाउस से बेघर हो गई हैं तो शो से एजाज खान का पत्ता भी साफ हो गया है। 

वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान ने देवोलीना भट्टाचार्जी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बीते कुछ दिनों पहले तक एजाज खान घर में जल्दी ही एंट्री लेने की बात कह रहे थे। उनका कहना था कि उनकी मेकर्स से घर वापसी को लेकर बातचीत भी जारी है। लेकिन, अब एजाज खान के सारे प्लान्स पर पानी फिर चुका है, क्योंकि उनकी प्रॉक्सी देवोलीना घर से बाहर निकल गई हैं। 

देवोलीना, एजाज खान को रिप्रेजेंट कर रही थीं। ऐसे में उनका घर से जाना एजाज खान की एग्जिट है। मालूम हो कि एजाज खान ने अपने कुछ कमिटमेंट्स की वजह से शो से ब्रेक लिया था। जिसके बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर घर में एंट्री मारी थी। एजाज खान ने अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए ब्रेक लिया था, जिसके बाद देवोलीना ने उनकी जगह एंट्री ली थी। 

इस हफ्ते नॉमिनेट हुए सदस्यों में देवोलीना भट्टाचार्जी के अलावा राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक, अली गोनी, निक्की तंबोली और राखी सावंत के नाम शामिल थे। वोटिंग ट्रेंड में निक्की और राखी खतरे में थे, लेकिन फाइनलिस्ट बनकर दोनों एलिमिनेशन से सेफ हो गई। इसके बाद बाकी बचे सदस्यों में देवोलीना को सबसे कम वोट मिले थे। जिसके चलते वह शो से बाहर हो गईं। 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3b4cv8p
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments