Responsive Ad

दूसरी बार माता पिता बनेंगे प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल, वैलेंटाइन डे पर शेयर की खुशखबरी

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन मार्कल दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इसकी घोषणा उनके प्रवक्ता ने वेलेंटाइन डे पर की। इससे पहले उनका एक बेटा है इसका नाम आर्ची है। प्रिंस हैरी और मेघन की शादी 2018 में हुई थी। पिछले साल, प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ने बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने ने बताया कि पिछले साल जुलाई में उनका गर्भपात हो गया था। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मेगन और प्रिंस के चाहने वालों ने खास संदेश भेजे थे और उन्हें इस घड़ी में धैर्य रखने की सलाह दे रहे थे।

वैलेंटाइन डे पर परिवार से जुड़े प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि राजकुमार हैरी और मार्केल दोबारा माता-पिता बनने जा रहे हैं। साथ ही उनके बड़े बेटे आर्ची के बारे में कहा कि वह बड़ा भाई होने जा रहा है। राजकुमार हैरी के साथ 2018 में शादी से पहले 39 वर्षीय मेगन मार्कल अभिनेत्री के तौर पर सोशल मीडिया पर दमदार मौजूदगी रखती थीं। 

मार्कल के मुताबिक राजकुमार हैरी से प्रेम प्रसंग शुरू होने के बाद उन्होंने इन सभी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया और दंपत्ति ने मिलकर एक संयुक्त इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया। शाही दायित्वों से अलग होने के फैसले के बाद समझौते के तहत उन्हें इस अकाउंट को बंद करना पड़ा।

गौरतलब है कि अप्रैल 2019 में हैरी और मेगन के पहले बच्चे का जन्म हुआ था। वहीं याद दिला दें कि हैरी और मेगन उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने ब्रिटेन के अपने शाही खानदान के दायित्वों से मुक्त होने की घोषणा की थी।



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3deXGCE
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments