Responsive Ad

एग्जिबिटर्स ने सलमान खान को लिखा लेटर, बोले- राधे को सिनेमाघर में रिलीज करें, न कि OTT प्लेटफॉर्म्स पर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फ़िल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई काफी दिनों से चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर खबर हैं कि एक स्टूडियो के साथ गिलम ने बड़ी डील की है। अगर हालात में सुधार हुआ तो राधे को 2021 में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जा सकता है। 

salman khan

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राधे ने ज़ी स्टूडियोज़ के साथ 230 करोड़ रुपये की डील की है। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सलमान ने फ़िल्म के इंडिया और ओवरसीज़ के थिएट्रिकल, म्यूज़िकल और डिजिटल राइट्स ज़ी स्टूडियोज़ को बेचे हैं। राधे, कोरियन फ़िल्म द आउटलॉज़ का रीमेक बतायी जाती है। 

salman khan

कोविड के चलते पहले ही काफी लेट हो चुकी फिल्म राधे को प्रॉफिट के लिहाज से मेकर्स OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। वजह ये कि भले ही सिनेमाघर खुल चुके हैं लेकिन लोग पहले की तरह थिएटर्स में पहुंच नहीं रहे हैं। अब भी थिएटर्स में कई पाबंदियां लगी हुई हैं और यही वजह है कि फैन्स OTT के जरिए या तो स्मार्ट टीवी या फिर फोन पर ही फिल्में एन्जॉय कर रहे हैं। 

salman khan

अब एग्जिबिटर्स नेसलमान को पर्सनल लेटर्स लिखकर उनसे ये अपील की है कि वह राधे को थिएटर्स में ही रिलीज करें, न कि OTT प्लेटफॉर्म्स पर। शायद ऐसा करने से उनका मंदा पड़ा धंधा एक बार फिर से पहले की तरह हो जाएगा। 

salman khan

राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। यह एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें सलमान के साथ रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी अहम किरदारों में दिखेंगे। 

यह खबर भी पढ़े: नए साल में ये टॉप 7 वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म्स पर मचाएगी धमाल, देखें लिस्ट



from Entertainment News https://ift.tt/386RrgZ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments