बॉलीवुड हस्तियों से फिर गुलजार हो रही स्वर्ण नगरी, फ़िल्म "बच्चन पांडे" की शूटिंग शुरू

जैसलमेर। स्वर्ण नगरी जैसलमेर बॉलीवुड की हस्तियों से फिर गुलजार हो रहा है। साजिद नाडियाडवाला की फ़िल्म बच्चन पांडे की शूटिंग के लिए सितारों का पहुंचना शुरू हो गया है। शनिवार को मुम्बई से अरसद वारसी, कीर्ति सेनन, साजिद नाडियाडवाला आदि अन्य सितारे व अन्य फ़िल्म से जुड़े लोग यहां पहुंचे। इस फ़िल्म की शूटिंग जैसलमेर में 2 महीने चलने की संभावना है, जिसमे मुख्य भूमिका फ़िल्म स्टार अक्षय कुमार निभा रहे हैं।
अक्षयकुमार के आगामी 1-2 दिनों में यहां पहुंचने की संभावना है। देशी विदेशी सैलानियों के अलावा स्वर्ण नगरी जैसलमेर बॉलीवुड के लिए भी पसंदीदा फिल्मांकन स्थल है। पूर्व में भी यहां कई फिल्मों, टीवी सीरियल्स का तथा म्यूजिक एलबम्स का फिल्मांकन हो चुका है। इसके अलावा जैसलमेर वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी नया स्थल माना जा रहा है।
यह खबर भी पढ़े: मुख्यमंत्री योगी का आदेश, कमिश्नर, DM, SSP सरकारी कार्यालयों से ही करें काम
from Entertainment News https://ift.tt/2KV5SMy
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments