Bigg Boss 14: कंटेस्टेंट्स पर जमकर बरसे सलमान खान, जैस्मिन ने राखी से मांगी माफी

नई दिल्ली। टीवी के रियलटी शो बिग बॉस 14 में एक्स-कंटेस्टेंट्स के आने के बाद से घर में काफी विवाद बढ़ गया है। वही शो में भी कंटेस्टेंट्स के बीच काफी मतभेद देखने को मिल रहा है। सलमान खान घरवालों की हरकतों से काफी परेशान नजर आए। सलमान के मुताबिक बीते कुछ वक्त में कंटेस्टेंट्स द्वारा काफी सारी मर्यदाएं लांघी गईं। सलमान ने सभी को खूब खरी-खोटी सुनाई।
सलमान ने जैस्मिन को बताया कि उन्हें अब बचपना छोड़ देना चाहिए. उन्हें थोड़ी मैच्योरिटी दिखानी चाहिए। सलमान ने राखी का पक्ष लिया और बार बार बिग बॉस और डॉक्टर्स पर शक करने के लिए उन्हें खूब हड़काया। सलमान ने राखी को लेकर खुलासा किया कि उन्हें चोट लगी है।
डॉक्टर्स की रिपोर्ट्स की मानें तो बहुत सीरियस इंजरी नहीं है मगर चूंकि राखी ने सर्जरी करवाई है तो इसलिए उन्हें डॉक्टर्स से चेकअप और स्कैन करवाना होगा। उसके लिए उन्हें 14 दिन बिग बॉस के घर से बाहर रहना पड़ेगा।
इसी के साथ सलमान खान ने राखी सावंत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राखी सावंत के बारे में घर के सभी लोगों को ऐसा लगता है कि वे अनकूल हैं। मगर ऐसा नहीं है। राखी सावंत घर में सबसे ज्यादा कूल हैं। रुबीना और जैस्मिन बल्कि कूल कहीं से भी नहीं हैं।
जैस्मिन भासीन ने राखी सावंत से माफी मांगी और उन्हें कहा कि वे आगे से हमेशा उनकी रिस्पेक्ट करेंगी। जैस्मिन का चेहरा उतरा हुआ था और वे काफी इमोशनल नजर आ रही थीं। बाद में उनकी इस चूक पर अली गोनी ने भी उन्हें फटकार लगाई जिसके बाद दोनों के बीच बहस देखने को मिली।
इसके बाद सलमान, रुबीना पर बरस पड़े और अर्शी खान का पक्ष लेते नजर आए। सलमान ने रुबीना पर इल्जाम लगाया कि उन्होंने अर्शी को गलत इशारे किए हैं। सलमान खान सभी घरवालों से खफा नजर आए। उन्होंने कहा कि वे इन लोगों से बहस कर इनसे स्तर तक गिरना नहीं चाहते हैं। सलमान सभी घरवालों से मायूस नजर आ रहे हैं। मगर उन्होंने राखी सावंत और विकास गुप्ता की तारीफ की है।
यह खबर भी पढ़े: एग्जिबिटर्स ने सलमान खान को लिखा लेटर, बोले- राधे को सिनेमाघर में रिलीज करें, न कि OTT प्लेटफॉर्म्स पर
from Entertainment News https://ift.tt/2LeVrmK
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments