Responsive Ad

अब तक की सबसे बड़ी डील राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई, जानिए कितने करोड़ में बिके फिल्म के राइट्स

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के राइट्स बहुत महंंगे दाम पर बिके हैं और कोरोना काल में इसे बॉलीवुड में अब तक की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है।  

salman khan

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म राधे के राइट्स जी स्टूडियो ने 230 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। इसमें सेटेलाइट, डिजिटल, थ्रिएट्रिकल और ओवरसीज राइट्स जुड़े हुए हैं। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के बाद रोक दी गई थी जिसे लॉकडाउन खुलने के बाद पूरा किया गया।  

salman khan

रिपोर्ट्स में तो ये भी सामने आ रहा है कि सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियो के साथ डील की है। तभी सलमान खान की ज्यादातर फिल्में जी पर ही रिलीज की जा रही हैं। 

salman khan

इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट, दिशा पाटनी नजर आएंगी। वहीं रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिका में हैं। राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' प्रभुदेवा द्वारा निदेर्शित है।

salman khan

इसके अलावा सलमान फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी नजर आएंगें। इस फिल्म में सलमान अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान फिल्म 'किक' के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं। फिल्म 'किक 2' दिसंबर 2021 में रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़े: KGF Chapter 2: यश के नए पोस्टर के साथ आई ये बड़ी खबर, फैंस बोले- सलाम रॉकी भाई



from Entertainment News https://ift.tt/2XcqqCP
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments