शादी के 6 साल बाद अलग हो रहे हैं किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट!

नई दिल्ली। हॉलीवुड मॉडल किम कार्दशियन अपने पति रैपर कान्ये वेस्ट से अलग हो रही है। किम कार्दशियन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तलाक के लिए हॉलीवुड एक्ट्रेस ने वकील भी हायर कर लिया है, जिससे वह तलाक की बातचीत भी कर चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम कार्दशियन और उनके पति कान्ये वेस्ट के बीच लंबे समय से चीजें ठीक नहीं चल रही हैं, साथ ही किम को अपनी वेडिंग रिंग भी पहने नहीं देखा गया है।

सूत्रों ने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब दोनों अलग होने की बात कर रहे हों। लेकिन इस बार मामला काफी गंभीर है।" सूत्र ने दोनों के बारे में बातें करते हुए आगे बताया कि वह दोनों ही इसे ज्यादा महत्व नहीं दे रहे हैं, लेकिन वह अलग हो रहे हैं। किम ने इसके लिए लॉरा वासर को भी हायर किया है। इससे इतर बताया जा रहा है कि किम कार्दशियन के पति लंबे समय से अपने परिवार के साथ नहीं हैं। वह अपनी पत्नी किम कार्दशियन के साथ छुट्टियां बिताने भी नहीं गए और व्योमिंग में अपने फार्म हाउस पर रहे थे।

बता दें कि किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम दो बार और शादी कर चुकी हैं। पहली शादी उन्होंने साल 2000 में डैमन थॉमस से की थी। ये दोनों साल 2004 में अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने 2011 में क्रिस हंपेरिस से शादी की थी। दोनों का 2013 में तलाक हो गया था।
यह खबर भी पढ़े: अब तक की सबसे बड़ी डील 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई', जानिए कितने करोड़ में बिके फिल्म के राइट्स
from Entertainment News https://ift.tt/3s1nMhd
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments