KGF Chapter 2: यश के नए पोस्टर के साथ आई ये बड़ी खबर, फैंस बोले- सलाम रॉकी भाई

नई दिल्ली। केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के निर्देशक प्रशान्त नील ने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए इस फिल्म के टीजर की रिलीज डेट की घोषणा की है। साथ फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसे देख फैंस काफी खुश हैं और कमेंट करते हुए लिख रहे हैं सलाम रॉकी भाई।

फिल्म के नए पोस्टर में यश एक अजीबोगरीब और डार्क स्थान पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और इसी के साथ, केजीएफ के इस लुक ने उनके प्रशंसकों के बीच एक बार फिर खलबली पैदा कर दी है। दर्शकों को अधिक उत्साहित करते हुए, फिल्म का टीजर 8 जनवरी को यश के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। यह टीजर यश के प्रशंसकों के लिए उनके जन्मदिन पर एक उपहार होगा।
The countdown to the opening of the empire door begins now!#KGFChapter2TeaserOnJan8 at 10:18 AM on @hombalefilms@VKiragandur @TheNameIsYash @prashanth_neel @duttsanjay @TandonRaveena @SrinidhiShetty7 @BasrurRavi @bhuvangowda84 @Karthik1423 @excelmovies @AAFilmsIndia @VaaraahiCC pic.twitter.com/nbGU2mrR1M
— Prashanth Neel (@prashanth_neel) January 4, 2021
केजीएफ 2 का निर्माण विजय किरगंदूर द्वारा किया गया है और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट, हम्बेल फिल्म्स और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
2 days to go ⚔️#KGFChapter2TeaserOnJan8 at 10:18 AM on @hombalefilms youtube channel: https://t.co/grk8SQMTJe
— Prashanth Neel (@prashanth_neel) January 6, 2021
♥️ or RT to get a personal reminder.@VKiragandur @TheNameIsYash @prashanth_neel@duttsanjay @TandonRaveena @SrinidhiShetty7@BasrurRavi @bhuvangowda84 pic.twitter.com/Xj1Td4fuik
केजीएफ चैप्टर 2 का टीजर 8 जनवरी, 2021 की सुबह 10:18 बजे हम्बेल फिल्म्स हैंडल पर रिलीज किया जाएगा।

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित 'केजीएफ चैप्टर 2' को कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को हिंदी में फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और अनिल थडानी की एए फिल्म्स द्वारा पेश किया जाएगा। फिल्म में यश, संजय दत्त, श्रीनिधी शेट्टी, रवीना टंडन, प्रकाश राज, मालविका अविनाश और राव रमेश मुख्य भूमिका में हैं।
यह खबर भी पढ़े: अली अब्बास जफर ने दो तस्वीर शेयर कर फैंस को दिखाई अपनी बेगम की पहली झलक
from Entertainment News https://ift.tt/35e1nUq
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments