दिवाली पर पटाखे बैन किए जाने पर बोलीं कंगना, क्रिसमस पर पेड़ काटे जाने पर और ईद पर कुर्बानी...

नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत ने दिवाली के मौके पर पटाखे बैन किए जाने की मांग पर रिएक्शन देते हुए अपने हालिया ट्वीट में पटाखे बैन किए जाने के साथ ही क्रिसमस पर पेड़ काटे जाने पर रोक लगाने और ईद पर जानवरों की कुर्बानी पर रोक लगाए जाने की भी मांग की है।

कंगना ने टीवी डिबेट्स में अक्सर कांग्रेस की आलोचना करने वाले शहजाद पूनावाला का एक ट्वीट शेयर किया है। अपने ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'चलिए दिवाली को पटाखा मुक्त बनाते हैं, क्रिसमस पर पेड़ नहीं काटते हैं और ईद को जानवरों पर क्रूरता मुक्त करते हैं...क्या सभी जागरुक लिबरल्स मुझसे सहमत हैं? अगर नहीं तो यह देखना आसान है कि आप क्या चाहते हैं लेकिन यह साफ नहीं है कि आप क्या और कैसे चाहते हैं। अपने आप से पूछें कि आपकी काली इच्छाओं के पीछे क्या कारण हैं।'
Let’s make Diwali crackers free, Christmas trees beheading free and Eid animal cruelty free.... do all woke liberals agree with me?
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 15, 2020
If not then it’s easy to see what you want but not clear why you want what you want. Ask yourself what is the reason behind your dark desires ... https://t.co/ksX7SLML43
इससे पहले शहजाद ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'अगर पर्यावरण बचाने के लिए दिवाली बिना पटाखों के मनाई जाएगी तो क्रिसमस भी पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़ काटे बिना मनाया जाना चाहिए। सुनिश्चित करें कि यह ट्वीट हर एक 'उदारवादी' देखे और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे।'

कंगना के प्रोफेशनल की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'थलाइवी' रिलीज होगी जिसमें वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा जल्द ही कंगना की फिल्म 'तेजस' की शूटिंग शुरू होगी जिसमें वह भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा कंगना ने एक और फिल्म 'धाकड़' भी साइन की है जिसमें कंगना पूरी तरह ऐक्शन अवतार में नजर आएंगी।
यह खबर भी पढ़े: दिवाली के मौके पर अंकिता लोखंडे का नजर आया हॉट अंदाज, ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की फोटो
from Entertainment News https://ift.tt/35BRMY9
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments