Responsive Ad

Bigg Boss 14: बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट मोनालिसा जल्द ही घर में लेगी एंट्री

नई दिल्ली। टीवी शो बिग बॉस 14 में कुछ पुराने बिग बॉस कंटेस्टेंट सीनियर बने नजर आए थे। इनमें हिना खान, गौहर खान  और सिद्धार्थ शुक्ला शामिल थे। इन सीनियर्स ने कुछ स्पेशल पावर्स के साथ कुछ ही समय के लिए घर में एंट्री ली थी।  बाद में इन्होंने शो को अलविदा कह दिया और अब बिग बॉस 10  की कंटेस्टेंट और भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा घर में एंट्री लेने वाली हैं।  

Monalisa

दरअसल, जल्द ही मोनालिसा का एक शो कलर्स पर शुरू होने वाला है। इस शो का नाम है 'नमक इश्क का'  इस सीरियल में मोनालिसा महत्वूपर्ण और बेहद चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। बिग बॉस 10 के जरिए देशभर में लोकप्रियता हासिल करने वाली मोनालिसा इससे 'नमक इश्क का' से पहले 'नजर' में मोहना के किरदार से भी काफी लोकप्रियता बटोर चुकी हैं। 

Monalisa

बिग बॉस 10 के दौरान मोनालिसा अपनी बोल्डनेस के चलते खासी सुर्खियों में रही थीं। यही नहीं, बिग बॉस के घर में ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी भी रचाई थी और आज भी दोनों साथ हैं। मोनालिसा आए दिन पति विक्रांत के साथ अपनी रोमांटिक फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। 

Monalisa

इसके अलावा वह डांस रियेलिटी शो नच बलिए 8 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। अब वह 'नमक इश्क का' में दिखाई देंगी। अपने शो के प्रमोशन के लिए अब मोनालिसा एक बार फिर बिग बॉस हाउस में एंट्री ले रही हैं। 

यह खबर भी पढ़े: दिवाली पर पटाखे बैन किए जाने पर बोलीं कंगना, क्रिसमस पर पेड़ काटे जाने पर और ईद पर कुर्बानी...



from Entertainment News https://ift.tt/35x8fN1
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments