दिवाली के मौके पर अंकिता लोखंडे का नजर आया हॉट अंदाज, ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की फोटो

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी है। दीवाली के मौके पर अंकिता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें अंकिता का ट्रेडिशनल लुक देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।


अंकिता लोखंडे ने इस मौके पर सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने गले और कानों में मैचिंग ज्वैलरी पहन रखी है। इस लुक में अंकिता बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

अंकिता लोखंडे ने इस मौके पर अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं। इनमें दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। फैंस अंकिता और विक्की की इन तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

इससे पहले अंकिता ने विक्की के लिए एक नोट लिखकर उनका शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने लिखा था कि मैं मेरी जिंदगी में तुम्हें एक दोस्त, साथी और सोलमेट की तरह भेजने के लिए मैं भगवान की आभारी हूं। मेरे साथ हर मुश्किल में साथ देने के लिए शुक्रिया। मेरी हर मुसीबत को अपना बनाने के लिए और मेरी मदद के लिए दिल से शुक्रिया।
यह खबर भी पढ़े: VIDEO: दिवाली मनाने के लिए धर्मशाला पहुंचे सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
from Entertainment News https://ift.tt/38I9Npk
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments