Responsive Ad

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने दुबई में मनाई दिवाली, एक-दूसरे के लिए झलकता नजर आया प्यार

नई दिल्ली। सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह दुबई में हनीमून मना रहे हैं। दोनों ने हनीमून के दौरान दिवाली बेहद ही मजेदार अंदाज में मनाई। जिसका वीडियो नेहा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में लोग दिवाली के दिन खूब सारे पटाखे और स्काईशॉट फोड़ रहे हैं। यह नजारा नेहा और रोहन होटल रूम से अपने मोबाइल में कैद कर लेते हैं।  

Neha Kakkar

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह इस वीडियो में फैन्स को 'हैप्पी दिवाली' विश कर रहे हैं। साथ ही वीडियो में नेहा और रोहन का एक-दूसरे के लिए प्यार भी झलकता नजर आ रहा है। सिंगर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "कमरे से अभी तक का सबसे अच्छा नजारा।" नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

बता दें कि नेहा कक्कड़ ने बीते महीने ही शादी की है। दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में फेरे लिये, जिसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। नेहा कक्कड़ ने अपने और रोहनप्रीत सिंह के रिलेशनशिप की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी।  

Neha Kakkar

उन्होंने फोटो शेयर कर रोहनप्रीत के लिए लिखा था, "आप मेरे हो..." नेहा के रोके से लेकर उनकी हल्दी, मेहंदी, संगीत, शादी और रिसेप्शन तक के सभी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। 

यह खबर भी पढ़े: आमिर खान की बेटी इरा ने अपने डिप्रेशन की बात माता-पिता सहित किरण राव को बताई थी, जानिए क्या मिली सलाह



from Entertainment News https://ift.tt/35xa0tN
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments