कपिल शर्मा की बेटी अनायरा ने मनाई पहली दिवाली, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार आम लोगों के साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी धूमधाम से मनाया। इस बीच सोशल मीडिया पर सिलेब्स की दीपावली सेलिब्रेशन की तस्वीरें छाई हुई हैं। कपिल शर्मा की बेटी अनायरा की यह पहली दिवाली थी। उन्होंने प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
कपिल शर्मा ने अपनी मां, वाइफ और बेटी अनायरा के साथ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। कपिल की फैमिली ब्लैक आउटफिट्स पहने नजर आ रही है। तस्वीरों के साथ कपिल ने कैप्शन दिया है। मेरे और मेरे परिवार की तरफ से आपको और आपके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं।
मेरे और मेरे परिवार की तरफ़ से आपको और आपके परिवार को दीपावली की शुभ कामनाएँ 🪔🙏
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) November 14, 2020
A very Happy Diwali from me and my family to you and yours 🪔🙏#diwali #celebrations #family #smile #happiness #blessings #gratitude 🪔🙏 pic.twitter.com/n7WovDpWa4
कपिल शर्मा की बेटी अनायरा दिसंबर 2019 में पैदा हुई थी। कपिल अपने चैट शो पर उससे जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने बताया था कि बेटी की वजह से लॉकडाउन में बोरियत नहीं हुई वर्ना मुश्किल हो जाती। कपिल ने मजेदार किस्सा बताया था कि उनके घर पर सब हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी बोलते हैं। हालांकि उनकी बेटी बंगाली भाषा सुनकर ज्यादा रिऐक्ट करती है। इसकी वजह उन्होंने बताई थी कि अनायरा की नैनी बंगाली है।
यह खबर भी पढ़े: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने दुबई में मनाई दिवाली, एक-दूसरे के लिए झलकता नजर आया प्यार
from Entertainment News https://ift.tt/2ICBC82
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments