Responsive Ad

आमिर खान की बेटी इरा ने अपने डिप्रेशन की बात माता-पिता सहित किरण राव को बताई थी, जानिए क्या मिली सलाह

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने डिप्रेशन के बारें में खुलासा किया था। उनके डिप्रेशन में होने की बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। अब इरा ने बताया कि उनके माता पिता ने इस बारे में क्या सलाह दी थी।

Ira Khan

इरा ने बताया कि लोग अपने डिप्रेशन को अपने तरीके से दिखाते हैं। यही वजह है कि कोई तरीका उन पर काम करता है लेकिन वही तरीका दूसरे पर काम नहीं करता है। ज्यादातर लोगों ने इरा को सलाह दी कि उन्हें पॉजिटिव रहना चाहिए, वर्कआउट करना चाहिए और बिजी रहना चाहिए। चार डॉक्टर्स को दिखाने के बाद उन्होंने जाना कि बिजी रहना इसका समाधान नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

इरा ने अपने डिप्रेशन के बारे में अपने माता पिता आमिर खान और रीना दत्ता को तो बताया ही था। साथ ही इस बारे में आमिर की पत्नी किरण राव से भी बात की थी। इरा ने खुलासा किया कि ‘किरण आंटी ने मुझसे कहा था कि व्यस्त रहना बंद करो। लगातार एक जगह से दूसरे जगह मत कूदो। थोड़ा धीरे हो जाओ।‘

Ira Khan

इरा खान ने आगे कहा कि ‘लोग कहते हैं कि पॉजिटिव रहो। मैंने कभी यह ट्राई नहीं किया क्योंकि ऐसा लगता है कि वे कह रहे हैं कि हमेशा कुछ करते रहो लेकिन ऐसा नहीं हो सकता।‘ वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'आप उस शख्स से क्या कहेंगे जो डिप्रेस्ड हैं और आपको उसके डिप्रेशन की वजह ही नहीं पता हो। तो आप क्या कहेंगे? या क्या आप नहीं कहेंगे?'

Ira Khan

इससे पहले इरा खान ने कहा था, 'मैं डिप्रेस्ड हूं। मैं करीब चार सालों से डिप्रेशन में हूं। मैं डॉक्टर के पास गई थी। मैं क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। एक साल से मैं मेंटल हेल्थ पर कुछ करना चाह रही थी लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। इसलिए मैंने सोचा कि मैं आपको अपनी यात्रा पर लेकर जाती हूं और देखते हैं कि क्या होता है।‘

यह खबर भी पढ़े: स्मृति सिन्हा ने कातिलाना अंदाज में कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीरें



from Entertainment News https://ift.tt/3lt6tSC
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments