.. तो ऐसे शूट हुआ था रामायण में रामसेतु का सीन, सुनील लहरी ने शेयर किया VIDEO

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच सीरियल 'रामायण' एक बार फिर दर्शकों के बीच काफी फेमस हो गया है। 'रामायण' के लक्ष्मण यानी अभिनेता सुनील लहरी ने इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं।

उन्होंने अब एक वीडियो साझा कर बताया है कि रामसेतु वाले सीन की शूटिंग जब हम कर रहे थे तो हम लोग थोड़ा परेशान थे। क्योंकि समझ नहीं आ रहा था कि ये शूट कैसे होगा। कोई ब्रिज नहीं बनाया गया था। सेट पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा। लेकिन एक मिनिएचर बनाया गया था जो करीब-करीब डेढ़ फीट लंबा होगा और 6 इंच के करीब चौड़ा होगा।
उन्होंने आगे कहा कि उसमें छोटे-छोटे स्टोन एक लकड़ी की प्लेट के उपर चिपकाए गए थे। जो देखने में बेहद रियल लगता था। वह छोटा था, लेकिन वो इतना बड़ा कैसे होगा। इसके लिए अलग से कैमरा लगाया गया था। कैमरे को उस हिसाब से प्लेस किया गया था जिससे बहुत लंबा ब्रिज लगता।

सुनील ने आगे बताया कि दूसरे कैमरे में समुंद्र दिखाया गया था। जो प्लेट बनाई गई थी समुंद्र की वो उसमें कैप्चर थीं। तीसरे कैमरे में हम लोग क्रोमा में थे और जो चौथे कैमरा था वो पत्थरों को शूट कर रहा था। कुछ असली बड़े पत्थर भी थे और कुछ एक्रेलिक पत्थर थे। सेट पर बड़े पत्थर मंगवाए गए थे। जो पानी में डालते ही डूब जाते थे। वहीं एक्रेलिक पत्थर जिन पर 'राम' लिखा होता था वो नहीं डूबते थे। इस तरह चार कैमरों की मदद से ये सीन शूट हुआ था।
यह खबर भी पढ़े: शख्स ने सोनू सूद से कहा- गर्लफ्रेंड के साथ भागना है, एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब
from Entertainment News https://ift.tt/3eaK3Cd
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments