Responsive Ad

शख्स ने सोनू सूद से कहा- गर्लफ्रेंड के साथ भागना है, एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता सोनू सूद इन दिनों प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने हुआ है। वो मुश्किल में फंसे हर शख्स की गुहार सुन रहे हैं और उनकी मदद भी कर रहे हैं। कई लोग ट्वीट के जरिए सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं तो वो उन्हें ट्वीट पर जवाब देकर मदद कर रहे हैं। इसी बीच एक शख्स ने सोनू सूद से मदद मांगी ये कहकर कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भागना चाहता है। फिर इस ट्वीट पर सोनू सूद ने जो जवाब दिया वो वाकई शानदार था। 

Sonu Sood

दरअसल, एक शख्स ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'भाई मुझे भी कहीं छोड़ दो, गर्लफ्रेंड के साथ भागना है। अंडमान और निकोबार ही छोड़ दो।' अब ये सिर्फ एक मजाक था या फिर इस शख्स की दुख भरी गुहार ये कहना मुश्किल है। वहीं इस ट्वीट को पढ़कर सोनू सूद को काफी मजा आया और उन्होंने इसका शानदार जवाब दिया। उन्होंने रिप्लाई में लिखा- 'मेरे पास इससे बेहतर आइडिया है। क्यों न आप दोनों के साथ आप लोगों के परिवार को भी भेज दूं।  चट मंगनी और पट ब्याह।' 

Sonu Sood

सोनू सूद का यह ट्वीट अब खूब वायरल हो रहा है और लोग लगातार इस प्रतिक्रिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोनू सूद ने अपने पैसों से बसें बुक करके उन प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का काम शुरू किया, जिसके बाद अब हजारों की तादात में सोनू लोगों को उनके घर भेज चुके हैं।

यह खबर भी पढ़े: ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा 'गुलाबो सिताबो', आयुष्मान बोले- असल में मेरी क्या मजाल की अमिताभ बच्चन के सामने कुछ बोल पाऊं...



from Entertainment News https://ift.tt/3dW6Dyg
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments