गुलाबो सिताबो की बेगम बनी 87 साल की फारुख जफर, तीनों खान के साथ भी कर चुकी हैं काम

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो OTT पर रिलीज हो चुकी है। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में बेगम का रोल फारुख जफर ने किया है। 'गुलाबो सिताबो' में उन्होंने मिर्जा यानी अमिताभ बच्चन की पत्नी की भूमिका निभाई हैं।
आपको बता दें कि 87 साल की फारुख ने बॉलीवुड के तीनों खानों सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। फारुख जफर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले साल 1963 में लखनऊ के विविध भारती रेडियो स्टेशन में बतौर अनाउंसर काम किया करती थीं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1981 में आई फिल्म उमराव जान से की थी। इसमें वे रेखा की मां का रोल में नजर आईं। हालांकि, उन्हें पहचान आमिर खान की फिल्म पीपली लाइव से मिली थी। इसमें उन्होंने अम्मा (धनिया) का किरदार निभाया था। यहां तक कि उन्होंने इस फिल्म के कई सीन्स भी बदलवा भी करवाए थे।
इसके अलावा शाहरुख खान से फारुख जफर की मुलाकात फिल्म स्वदेश के सेट पर हुई थी। यहां तक कि शूटिंग दौरान शाहरुख और फारुख एक ही होटल में अगल-बगल के कमरे में ठहरे हुए थे। फिल्म में उन्होंने फातिमा बी का रोल प्ले किया था। सलमान खान के साथ उन्होंने फिल्म सुल्तान में काम किया है। फिम में वह सलमान की दादी की भूमिका में नजर आई थीं।
यह खबर भी पढ़े: जानिए, बरेली की पूर्णिमा शर्मा कैसे बन गई आयुष्मान खुराना की हीरोइन
from Entertainment News https://ift.tt/3hsg7n8
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments