Responsive Ad

एक बार फिर ऋषि कपूर को याद कर नम हो गई अमिताभ बच्चन की आंखें, बोले- आखिरी समय में उनके चेहरे पर...

नई दिल्ली। अभिनेता ऋषि कपूर ने ल्यूकेमिया से लंबे समय तक लड़ाई के बाद 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली। लॉकडाउन के वजह अमिताभ बच्चन उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। अमिताभ बच्चन कई तरह से अपने दोस्त ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में बॉलीवुड, क्रिकेट और हॉलीवुड हस्तियों ने मिलकर अपना योगदान दिया और 'आई फॉर इंडिया' पहल के तहत अपने घरों से सभी ने मदद की अपील की है। 

amitabh bachchan

लाइव शो के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी। ऋषि के साथ अपनी यादों के बारे में बात करते हुए बिग बी भावुक हो गए। अभिनेता ने कहा कि वह सौम्य के साथ इस दुनिया से गए होंगे। अमिताभ बच्चन ने दिवंगत ऋषि कपूर को एक विशेष संदेश में भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अमिताभ ने अपने ट्विटर पर कॉन्सर्ट का वीडियो शेयर कर लिखा-'मेमोरियम में।'

amitabh bachchan

वीडियो में बिग बी नम आंखों के साथ ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं-'मैंने पहली बार ऋषि को उनके पिता राज कपूर के घर चैंबूर स्थित देवनार कॉटेज में देखा था। युवा, ऊर्जावान, उत्साहित और आंखों में शरारत रहती थी। मैं राज कपूर के घर पर जब निमंत्रण पर जाता था। लेकिन अधिकतर वो आरके स्टूडियो में मिलते थे, जहां वो बॉबी की तैयारी कर रहे थे। आरके स्टूडियो के फर्स्ट फ्लोर के कॉरीडोर के अंत में स्थित राज जी के मेकअप रूप में वो रिहर्सल कर रहे होते थे। उनके आत्मविश्वास और स्टाइल उनके दिवंगत दादा और मशहूर फिल्मकार पृथ्वीराज कपूर से मिलती-जुलती थी। वे जब चलते थे तो वे अपने दादा पृथ्वीराज कपूर की तरह लगते थे।

amitabh bachchan

बिग बी ने बताया कि उन्होंने ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया है। कभी-कभी, अमर अकबर एंथोनी, नसीब, कूली और भी कई फिल्में हैं। जब वे अपनी लाइन पढ़ते थे तो सामने वाले को हर एक शब्द पर यकीन करा देते थे। उनके बोलने के लहजे में एक सच्चाई थी एक वास्तविकता थी। कोई भी दूसरा शख्स ऐसा नहीं हुआ जो इस तरह से बोल पाता हो न ही कोई ऐसा शख्स हुआ जो उनकी तरह गानों में लिप्सिंग कर पाता हो। यहां तक ​​कि गंभीर दृश्यों की शूटिंग भी कर रहे होते थे तो भी वे कुछ ऐसी कॉमेडी कर देते थे कि माहौल ही बदल जाता था। सिर्फ सेट पर ही नहीं, अगर किसी औपचारिक कार्यक्रम में होते थे, तो वह उस दौरान अपने ह्यूमर से माहौल देते थे। उन्हें पूरा भरोसा है कि आखिरी समय में उनके चेहरे पर वही सरल मुस्कान रही होगी। इसके बाद में वीडियो में बिग बी कुछ देर के लिए शांत हो जाते हैं। 

Neetu Kapoor

कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया। बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया था। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'बॉडी' में इमरान हाशमी के साथ देखा गया था।

यह खबर भी पढ़े: नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर का इलाज करने वाले डॉक्टरों का जताया आभार, शेयर की 2 फोटो



from Entertainment News https://ift.tt/2W1If7Q
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments