अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने शेयर किया सालगिरह पर खूबसूरत वीडियो

मुंबई। अभिनेता अर्जुन बिजलानी के लिए आज का दिन बहुत खास है। आज से ठीक सात साल पहले आज ही के दिन यानी 20 मई,2013 को अपनी गर्लफ्रेंड नेहा स्वामी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के सात साल पूरे होने पर अर्जुन ने नेहा के साथ बिताये पुरानी यादों को ताजा करते हुए ढेर सारी तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी शादी से लेकर कई यादगार क्षणों की तस्वीरें है। इस वीडियो को अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा-'सात साल नेहा स्वामी!'अर्जुन ने इसके साथ दिल वाली इमोजी भी बनाई है।
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। वहीं अर्जुन और नेहा को फैंस शादी की सातवीं सालगिरह की ढेरों बधाइयां भी दे रहे हैं। अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में धारावाहिक 'कार्तिका' से की थी, लेकिन पहचान उन्हें स्टार टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'मिले जब हम तुम' से मिली। इस धारावाहिक की एक सक्सेस पार्टी में अर्जुन ने पहली बार नेहा को देखा और उन पर फिदा हो गए।
इस पार्टी में एक दोस्त के जरिये दोनों की मुलाकात हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे -धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 20 मई, 2013 को शादी कर ली। दोनों का एक बेटा अयान बिजलानी है। अर्जुन धारवाहिक के अलावा कई फिल्मों में भी नजर आये, जिसमें फुल फुकरे, आई गेस, डायरेक्ट इश्क और वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज 26/11 शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़े: सीकर/ पति-पत्नी समेत तीन बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, एक दिन में मिले 12 संक्रमित मरीज
यह खबर भी पढ़े: बंगाल में 190 किमी. की रफ्तार से 'अम्फन' ने 4 घंटे तक मचाया तांडव, हजारों मकान क्षतिग्रस्त
from Entertainment News https://ift.tt/3g2VUU9
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments