Responsive Ad

रणबीर कपूर ने कीं पूरे विधि-विधान के साथ पिता की अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित कर दिया गया है। पिता की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे थे। 

rishi kapoor

रणबीर कपूर ने पूरे विधि-विधान के साथ अपने पिता की अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित कीं। इस मौके पर उनके साथ कई पंडित भी मौजूद थे।

rishi kapoor

दिल्ली में होने के वजह से ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं। लेकिन अस्थियां विसर्जन के वक्त वो अपने परिवार के साथ मौजूद रहीं। इस दौरान घाट पर एक पूजा का भी आयोजन कराया गया। शनिवार को ऋषि कपूर के घर में रखी गयी प्रार्थना सभा में नीतू सिंह, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर आदि शामिल हुए थे। लॉकडाउन के चलते इसमें कुल 6 लोग ही शामिल हो पाए थे।

rishi kapoor

rishi kapoor

fg

प्रार्थना सभा के दौरान की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें रणबीर कपूर और नीतू कपूर नजर आ रहे हैं। दोनों ऋषि कपूर की फूलों चढ़ी तस्वीर के साथ बैठे हैं। नीतू कपूर ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ है वहीं रणबीर ने नारंगी रंग के कुर्ते के साथ पगड़ी पहन रखी है। 

यह खबर भी पढ़े: Lockdown 3.0: संजय दत्त ने कहा, 'कोरोना वायरस से कई चीजें प्रभावित हुई हैं, लेकिन...



from Entertainment News https://ift.tt/3b1qU3d
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments