Responsive Ad

सामन्था अक्किनेनी के बर्थडे पर पति नागा चैतन्य ने बनाया केक, देखें VIDEO

नई दिल्ली । साउथ के मेघा स्टार नागार्जुन की बहु एक्ट्रेस सामन्था अक्किनेनी  33 साल की हो गई हैं। देश में 3 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है। इस कारण सामन्था अपना जन्मदिन घर पर ही मना रही है। उनके अभिनेता पति चैतन्य नागा ने केक बनाकर सामन्था को सरप्राइज दिया है। 

Samantha Akkineni

एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक तस्वीर केक काटने से पहले प्रार्थना करने की है और दूसरी उनके पति चैतन्य नागा के साथ। इसके साथ ही सामन्था ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनके अभिनेता पति चैतन्य नागा इंटरनेट पर देखकर उनके लिए केक बना रहे हैं।इसके कैप्शन में सामन्था ने लिखा-'फैमिली। (इसमें सोचने की बात नहीं है कि मैं किसके लिए प्रार्थना कर रही हूं) !'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Family ❤️ .... (no points for guessing what I am praying for )

A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on

सामन्था के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस से ढेरों बधाइयां मिल रही है। 28 अप्रैल, 1987 को जन्मी सामन्था ने साल 2010 में आई तेलगु फिल्म 'ये माया चेसावे' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत  की थी। इसी फिल्म के सेट पर सामन्था की मुलाकात चैतन्य नागा से भी हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने परिवार की सहमति से 7 अक्टूबर, 2017 को शादी के बंधन में बांध गए।

Samantha Akkineni

सामन्था और चैतन्य साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। दोनों ने साथ में आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म 'मंझली' में स्क्रीन शेयर किया था। फिलहाल सामन्था की कई फिल्में कतार में हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'द फैमिली मैन सीजन 2 ' में भी नजर आयेंगी।

Samantha Akkineni

यह खबर भी पढ़े: Coronavirus: 28 करोड़ रुपये दान देने के बाद अक्षय ने एक बार फिर दिखाई दरियादिली



from Entertainment News https://ift.tt/35fQC2y
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments