Lockdown: बिग बॉस 2 के विनर ने घर की छत पर लिए 7 फेरे, शादी में खर्च की राशि पीएम केयर्स फंड में की दान
नई दिल्ली । बिग बॉस 2 के विनर आशुतोष कौशिक ने लॉकडाउन के बीच शादी के बंधन में बंध गए है। सहारनपुर के रहने वाले आशुतोष की शादी बेहद सादगी से घर की छत पर हुई। इस शादी में दोनों परिवारों के महज चार लोग ही मौजूद थे। आशुतोष ने शादी में खर्च होने वाले पैसे पीएम केयर्स फंड में दे दिए। हालांकि, उन्होंने दान की राशि की बारे में जानकारी नहीं दी है।
आशुतोष की पत्नी अलीगढ़ की रहने वाली है। जिसका नाम अर्पिता है। इस शादी में कोई धूमधड़ाका नहीं हुआ। शादी की फोटोज़ और वीडियो आशुतोष ने अपने इंस्टग्राम पर भी शेयर किए।
बता दें, आशुतोष कौशिक एक वक्त टीवी का बड़ा नाम थे। उन्होंने दो बड़े रियलिटी शो अपने नाम किए थे। बिग बॉस 2 और एमटीवी रोडीज 5 जीतने के बाद उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हो गई थी।
आशुतोष कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं इनमें 'जिला गाजियाबाद', 'शॉर्टकट रोमियो' और 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' है। अचानक मिली प्रसिद्धि के बाद आशुतोष का नाम कई विवादों में आया। इससे उनके करियर को नुकसान पहुंचा। कभी उनपर फोटोग्राफर्स से बदतमीजी का आरोप लगा तो कभी कैफे के बाहर झगड़ा करते पाए गए।
यह खबर भी पढ़े: सामन्था अक्किनेनी के बर्थडे पर पति नागा चैतन्य ने बनाया केक, देखें VIDEO
from Entertainment News https://ift.tt/2Sidr0f
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments