Responsive Ad

क्वारंटाइन सेंटर में बदला शाहरुख खान का ऑफिस, गौरी खान ने शेयर किया VIDEO

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान देश में फैले कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। दोनों ने इस लड़ाई में 'पीएम केयर्स फंड' में दान देने के अलावा अपनी कंपनियों के साथ मिलकर और भी कई घोषणाएं की थी, जिसे वह पूरा भी कर रहे हैं। इस महामारी के खिलाफ जंग में शाहरुख ने पीड़ितों की मदद के लिए अपना ऑफिस भी क्वारंटाइन सेंटर लिए बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका)  को ऑफर किया था, जिसके लिए बीएमसी ने शाहरुख और गौरी का धन्यवाद भी किया था।

Gauri Khan

वहीं अब गौरी खान ने मीर फॉउंडेशन द्वारा शेयर किये गए एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख का यह ऑफिस अब पूरी तरह से क्वारंटाइन सेंटर में बदल चुका है। इसके कैप्शन में गौरी ने लिखा-'इस ऑफिस को नवीनीकृत किया गया। यह क्वारंटाइन जोन है जिसमें जरूरतमंदों को जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं। हमें कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक होकर मजबूती के साथ खड़े होना चाहिए!'

मुंबई स्थित इस चार मंजिल की इमारत में मरीजों के लिए 22 बेड के इंतजाम किये गए हैं। शाहरुख और गौरी के इस सराहनीय कदम के लिए हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। वहीं गौरी के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों के अलावा बॉलीवुड हस्तियां भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। फिल्ममेकर फराह खान ने लिखा-'तुम दोनों अद्भुत हो!' गौरी खान ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके और उनकी कंपनी द्वारा इस महामारी से प्रभावित गरीबों के बीच भोजन बांटा जा रहा था।

Gauri Khan

वहीं हाल ही में शाहरुख ने 25000 पीपीई किट महाराष्ट्र मेडिकल स्टाफ को मुहैया कराए हैं। देश में कोरोना वायरस की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21000 के पार हो चुकी है। 

यह खबर भी पढ़े:अजय देवगन के घर आया उनका निजी बॉडीगार्ड, VIDEO देख पीएम मोदी और अमित शाह ने की तारीफ



from Entertainment News https://ift.tt/3cHFqhB
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments