Responsive Ad

मैदान में गुलाटियां मारती हुई नजर आई तापसी पन्नू, VIDEO शेयर कर लिखा- हॉकी जगत में इसे सजा...

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। तापसी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। यह किस्सा है साल 2018 में आई फिल्म 'सूरमा' का। तापसी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें तापसी एक मैदान में गुलाटियां मारती हुई नजर आ रही है । इसके कैप्शन में तापसी ने लिखा-'यह सूरमा से है। हॉकी जगत में इसे बाजियां कहते हैं, लेकिन जब मैं बच्ची थी तो दिल्ली में इसे गुलाटियां कहते थे। इसे हॉकी जगत में सजा कहा जाता है, लेकिन यह मजेदार क्रिया होती है।

Taapsee Pannu

मैं एक एक्टिव बच्ची थी और मस्ती करते हुए बड़ी हुई हूं। बचपन की इस एक्टिविटी ने मुझे फिल्म के सेट पर मदद की। सेट पर गुलाटियां मारने में मुझे आसानी होती थी। मेरे कोच संदीप सिंह हमेशा मुझे सजा देने के लिए तैयार रहते थे। मैं उनकी क्लास मिस करती हूं।'

तापसी पन्नू की इस फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। शाद अली निर्देशित फिल्म 'सूरमा' हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक थी। इस फिल्म में तापसी के अलावा दिलजीत दोसांझ, अंगद बेदी और विजय राज ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

Taapsee Pannu

फिलहाल तापसी पन्नू देश में लगे लॉकडाउन के कारण घर पर समय बीता रही है। तापसी जल्द ही विनिल मैथ्यू निर्देशित फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में विक्रांत मैसी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आयेंगी। इसके अलावा तापसी पन्नू भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' और आकाश खुराना द्वारा निर्देशित 'रश्मि रॉकेट' में नजर आने वाली हैं।

यह खबर भी पढ़े:क्वारंटाइन सेंटर में बदला शाहरुख खान का ऑफिस, गौरी खान ने शेयर किया VIDEO



from Entertainment News https://ift.tt/3aD0KTT
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments