Responsive Ad

अजय देवगन के घर आया उनका निजी बॉडीगार्ड, VIDEO देख पीएम मोदी और अमित शाह ने की तारीफ

नई दिल्ली । देश में फैले कोरोना वायरस को देखते हुए 3 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है। सरकार ने हाल ही में 'आरोग्य सेतु एप' जारी किया है। सरकार जनता से लगातार लॉकडाउन का पालन करने और इस एप को अपने डाउनलोड करने की अपील कर रही है। वहीं फिल्म अभिनेता अजय देवगन भी सरकार के इस मुहीम में शामिल हो गए है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों से इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की है।

Ajay Devgan

इस वीडियो में अजय देवगन एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। तभी एक व्यक्ति उनसे मिलता है और खुद को उनका बॉडीगार्ड बताता है। वो कहता है कि वो उनका निजी बॉडीगार्ड है, जो कोरोना से रक्षा करेगा। इस वीडियो के कैप्शन में अजय देवगन ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा-'कोरोना से लड़ाई में हर भारतीय का अपना पर्सनल बॉडीगार्ड बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद। सेतु मेरा बॉडीगार्ड है और आपका भी। अभी डाउनलोड करे 'आरोग्य सेतु एप!'

अजय के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अजय देवगन के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा-'बहुत बढ़िया अजय देवगन। आरोग्य सेतु हमें सुरक्षित रखता है और पूरे परिवार और देश को भी कोरोना से बचाता है!'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह ने भी अजय देवगन की तारीफ की है। 'आरोग्य सेतु' एक खास एप है, जो आसपास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों के बारे में पता लगाने में मदद करेगा। इस एप को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के स्‍मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 21,700 हो चुकी है, जबकि 686 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है।

यह खबर भी पढ़े:दूरदर्शन का रामायण-महाभारत के बाद अब इस सीरियल का करेगा प्रसारण, दर्शकों की थी ये मांग



from Entertainment News https://ift.tt/3eKkM2d
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments